बिजनौर: बिजनौर में एक महिला के साथ ठगों ने थाना अध्यक्ष बनकर की पैसों की डिमांड पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज सीओ सिटी ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2024 बिजनौर में एक महिला से थाना अध्यक्ष बनकर पैसे की डिमांड करने की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसपी ने तत्काल वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दिये । मुकदमे में प्रभावी कार्यवाही करने के नाम पर ठग महिला से हजारों रुपए की मांग कर रहे थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली शहर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।