बिजनौर: बिजनौर में जिला जज एसपी व डीएम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण।
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2024 बिजनौर में आज जिला जज एसपी नीरज कुमार जादौन व जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में कैदियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया गया। तथा सभी चीजों को बारीकी से चेक किया गया। व जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।