बिजनौर: क़स्बा नहटोर में आरा मशीन के पास बुलेट बाइक व साइकिल की टक्कर में एक 14 वर्षीय किशोर व एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 5, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा नहटोर में आरा मशीन के पास एक बुलेट बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल पर सवार गांव सलेमपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर लक्ष्य व बुलेट पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सड़क पार करते समय हादसा होना बताया जा रहा है।