बिजनौर: बिजनौर में गंगा बैराज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 5, 2024 बिजनौर जनपद में गंगा बैराज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में मीरापुर क्षेत्र के गांव की किथोड़ा निवासी सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।