बिजनौर: बिजनौर जिला अस्पताल में देर रात मरीज का मोबाइल चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया युवक
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2024 बिजनौर जिला अस्पताल में मरीजों का मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया है। अस्पताल स्टाफ की मदद से मरीज ने अपना मोबाइल चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ में युवक अपना सही नाम पता नहीं बता पा रहा है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है