आबू रोड: आबूरोड #होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
आबूरोड। गुजरात के पाटन निवासी किंजल पटेल का शव आबूरोड की तलहटी स्थित एक निजी होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिस पर बड़े भाई मितुल पटेल मौके पर पहुंचे।