बूंदी: बालचंदपाड़ा क्षेत्र में पराल से भरी ट्राली में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत कर बुझाई
Bundi, Bundi | Oct 26, 2024 शहर के बालचंदपाड़ा क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1 बजे गौशाला के लिए चारा लेकर जा रही पराल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाई टेंशन लाइन से छू जाने से उसमें भीषण आग लग गई। सूचना पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।क्षेत्रवासियों के अनुसार क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के तार नीचे झूले हुए हैं जिनके छू जाने से आए दिन हादसे होते है।