बूंदी: फूल सागर क्षेत्र से रेस्क्यू एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा ने किया 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
Bundi, Bundi | Oct 26, 2024 शनिवार सुबह 8 बजे युधिष्ठिर मीणा ने फूल सागर क्षेत्र से एक अजगर का रेस्क्यू किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बून्दी संजीव शर्मा के निर्देश पर रेस्क्यूर युधिष्ठिर मीणा ने फूल सागर के पास से अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर करीब 15 फीट का था। अचानक अजगर दिखाई देने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।