बूंदी: चेसिंग चार्म बूंदी चैप्टर प्रदर्शनी का मुंबई में आयोजन, छोटी काशी की विरासत ने मुंबईवासियों का दिल जीता
Bundi, Bundi | Oct 26, 2024 मुम्बई जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित हो रही सात दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में लगे छोटी काशी बूंदी की विरासत के चित्रों को देख कर कला प्रेमी रोमांचित हो उठे। अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विक्रांत शितोले द्वारा केनवास पर उकेरे गए बून्दी की विरासत के चित्रांकन को प्रदर्शित किया गया हैं। बूंदी के की विरासत पर बनाए इन सभी चित्रों मैं मुंबई वासियों का दिल जीत लिया।