बूंदी: न्यू कॉलोनी निवासी शंकर लाल बिलोची का मरणोपरांत नेत्रदान, पुत्रियों ने कराया पिता का नेत्रदान
Bundi, Bundi | Oct 26, 2024 शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान जागरुकता अभियान से बूंदी जिले में अभी तक 64 देवलोकगामियों के नेत्रदान से काफ़ी लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी आई है। बूंदी क्षेत्र से प्रारंभ किया गया, यह नेत्रदान अभियान अब आसपास की छोटे-छोटे गांव कस्बों में भी जा चुका है। संस्था के अनवरत जागरूकता अभियान और शोकाकुल परिवारों के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो सका है।