बूंदी: नगर परिषद सभापति के निर्देश पर दीपावली से पूर्व शहर में सफाई कार्य अभियान शुरू हुआ
Bundi, Bundi | Oct 26, 2024 नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर दीपावली से पूर्व शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए दिए गए निर्देश पर शहर को 10 सेक्टर में बाटकर शनिवार सुबह 8 बजे शहर में सफाई अभियान शुरू किया गया। सफाई निरीक्षक राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न जगहों पर सफाई कार्य कर शहर को स्वच्छ बनाया।