बड़गांव: ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर का उदयपुर दौरा, अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम में शामिल, पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का निधन
प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर सोमवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कोर्ट चौराहा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लिया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर नागर ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय में दिए योगदान को याद किया।