बड़गांव: अग्निशमन दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर ने किया वीर जवानों को नमन
उदयपुर, 14 अप्रैल – अग्निशमन दिवस के अवसर पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हादसे में एक जहाज में अचानक लगी भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास में 66 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए