बड़गांव: नगर निगम उदयपुर के अग्निशमन विभाग ने 14 अप्रैल से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा रविवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम उदयपुर के अग्निशमन विभाग द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 14 अप्रैल से होगा। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्टर नमित मेहता की उपस्थिती में श्रद्धांजलि सभा एवं जागरूकता रैली का आयोजन होगा।