बाड़मेर: पुलिस चौकी बिशाला के बाहर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Apr 14, 2025 पुलिस चौकी बिशाला के बाहर रविवार शाम 6:30 बजे ग्रामीणों ने टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल पुलिस चौकी बिशाला के पास एक डंपर ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस और प्रशासन बड़े वाहनों की आवाजाही पर ध्यान नहीं दे रही जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण जबरदस्त आक्रोश में नजर आए।