गांगड़तलाई: तरकिया पुल के पास से 9 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी फरार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तरकिया पुल के पास कार्रवाई करते हुए करीब 9 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल दुष्यंत व कांस्टेबल चंदन गश्त पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह जरीकेन छोड़कर मक्के की फसल की ओर भाग गया।