प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आबंटित की गईं ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा शासकीय विद्यालयों में शालाओं में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों द्वारा एमडीएम, समग्र-ईकेवाईसी की प्रगति, ग्राम पंचायतों में सचिव,जीआरएस तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी की उपस्थिति, पटवारी की उपस्थिति, गाँव में टीकाकरण एवं आशा की उपस्थिति, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड की प्रगति, पीडीएस का निरीक्षण कर जानकारी ली गई तथा रिपोर्ट तैयार प्रस्तुत की गई।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026