चान्दन: दर्दमारा की मद्य निषेध जांच चौकी पर एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Chanan, Banka | Oct 1, 2026 कटोरिया-देवघर रोड स्थित मद्य निषेध जांच चौकी दर्दमारा में गुरुवार को निरीक्षक मद्य निषेध सह उत्पाद थानाध्यक्ष कटोरिया के नेतृत्व में टीम ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रुजी शराब जब्त कर लिया। साथ ही मौके से कार सवार दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।