सारठ: पूर्व मंत्री ने दी जानकारी: BJP के सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरजोरी ऑडिटोरियम में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
Sarath, Deoghar | Sep 30, 2026 पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बुधवार शाम 4 बजे शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता कर PM मोदी के जन्मदिन पखवाड़ा पर BJP के सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही। बताया कि सारठ विधानसभा के गरीब, लाचार व जरूरतमंद मरीजों का एक अक्टूबर को शहरजोरी ऑडिटोरियम में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क इलाज़, जांच, परामर्श व दवा भी दी जाएगी