करनाल, 1 सितंबर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला के आई टी आई चौक पर चालान ड्राइव व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अज्ञा पाल ने यातायात इंस्पेक्टर राम लाल, ए.एस.आई ब्रहम पाल व अजय कुमार, एस.पी.ओ संजीव, एच.जी.एच सनोज, सुभाष, जय किशोर और डी.वी.आर चंद्रकांत के साथ आईटीआई चौंक पर चालान ड्राइव का आयोजन कर जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। अज्ञा पाल ने 12 सितंबर को जिला न्यायालय में लंबित मुकदमों के निपटारा हेतु लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी और आपसी सहमति से न्यायालय मे लंबित मुकदमों का निपटारा करने हेतु प्रेरित किया जिससे धन व समय की बचत हो और भाईचारे की भावना को भी बल मिले। इसके अलावा इंस्पेक्टर राजेशलता ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कैलाश व राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, टपराना में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।