नगर निगम सफाई व्यवस्था को बना रहा सुचारू, विभिन्न प्रमुख स्थानों से करीब 350 मीट्रिक टन उठाया कचरा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
लगभग 40 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को किया साफ, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण जारी।
अपील- नागरिक व दुकानदार इधर-उधर न गिराए कचरा, न ही जलाएं।
करनाल 1 सितंबर, नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की सफाई शाखा की टीमों द्वारा शहर की विभिन्न मुख्य लोकेशन्स एवं कचरा संवेदनशील बिन्दुओं से करीब 350 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया। नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। लगभग 40 कचरा संवेदनशील बिन्दओं को साफ किया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का कार्य भी नियमित रूप से जारी है। इसके साथ-साथ जहां भी कचरा जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाकर कचरा उठाया जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान।
उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के तहत कर्ण गेट बाजार, नेहरू पैलेस बाजार, कलंदरी गेट, अुर्जन गेट, महाराणा प्रताप चौक, मेरठ रोड, दयाल सिंह कॉलेज, कुंजपुरा रोड तथा सेक्टर-13 व 14 के विभिन्न स्थानों से लगभग 38 ट्रालियों द्वारा करीब 350 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया है। नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सफाई करवाने के साथ-साथ कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था स्थायी रूप से बेहतर बनाई जा सके।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी, नागरिक करें सहयोग।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कार्य जारी है। नागरिक कचरे को सडक़ किनारे, खाली प्लॉटों, बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। कचरा निर्धारित वाहन को ही सौंपना शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से व्यापारिक संगठनों व मार्केट एसोसिएशन से भी अपील की कि वे अपने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा बाजार