कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए ब्रह्मसरोवर और इसके आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास की योजना तैयार की गई है। सरकार का उद्देश्य कुरुक्षेत्र को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है। चौकों के सौंदर्यीकरण और विश्रामगृहों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही गीता द्वार के नवीनीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से कुरुक्षेत्र शहर को छह रेलवे फाटकों से मुक्ति मिली है, जिससे लोगों को आवागमन में