अंचल कार्यालय धोरैया में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे सीओ श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक राजस्व कर्मचारियों के संग की गई .बैठक में मुख्य रूप से दाखिल खारिज, परिमार्जन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सीओ द्वारा आवश्यक निर्देशों से राजस्व कर्मचारियों को अवगत कराया गया.