धोरैया: पैर पहाड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन
Dhuraiya, Banka | Feb 19, 2026 पैर पंचायत के पेर पहाड़ी की तलहटी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी सिंह के प्रतिनिधि डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि आगामी 25 फरवरी तक कथा चलेगी।