धोरैया: धनकुंड पुलिस ने धनकुंड मंदिर परिसर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया
Dhuraiya, Banka | Feb 18, 2026 धनकुंड मंदिर परिसर से एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों की नजर देर रात परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक पर पड़ी। इसकी सूचना धनकुंड पुलिस को दी गई। बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि पकड़ाया युवक गोराडीह के अज्जोडीह गांव का सुनील कुमार है।