धोरैया: सठियारी गांव में पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने खाया जहर, मायागंज, भागलपुर रेफर
Dhuraiya, Banka | Feb 18, 2026 सठयारी गाँव में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ सल्फास खा लिया. पीड़िता की पहचान मोहम्मद आशिक की 20 वर्षीय पत्नी साहना खातून के रूप में हुई है. किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक और झगड़ा हुआ था. बुधवार की सुबह करीब 7 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि महिला को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.