राजपुर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बगाड़ी के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बगाड़ी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर