कानपुर देहात | रनियां पुलिस ने पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल
गजनेर-रायपुर मार्ग पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक की जान रनियां पुलिस की तत्परता से बच गई। थाना प्रभारी दिनेश गौतम और उनकी टीम ने बिना देर किए युवक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिल सका।
जांच में युवक की पहचान मलासा निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई। युवक के पास से मिले ₹35,630 को रनियां पुलिस ने पूरी ईमानदारी के साथ सुरक्षित रखा और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
खाकी के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। संकट की घड़ी में पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता और भरोसे की भी सबसे बड़ी मिसाल है।
📍 Ground Zero New,..
.
#KanpurDehat #RaniyaPolice #UPPolice #KanpurNews #GroundZeroNews
Mathura, Mathura | Jun 28, 2026