कानपुर में गंगा किनारे मिला लापता जूता कारोबारी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बंदी माता घाट पर 27 वर्षीय जूता कारोबारी तारुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी 30 अक्टूबर को अपने कर्मचारी विजय राजपूत के साथ माल खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
कर्मचारी ने परिजनों को बताया था कि सफीपुर के सरेयां घाट के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई और कारोबारी नदी में बह गया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से दो दिनों तक तलाश अभियान चलाया।
31 अक्टूबर की देर रात कारोबारी का शव गंगा किनारे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या और करीब 3 लाख रुपये की लूट का गंभीर आरोप लगाया है।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी विजय राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जां�