कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर में मिला शव; तीन आरोपी गिरफ्तार!
कानपुर-जालौन में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अधिवक्ता का शव रविवार सुबह कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गुजैनी बॉर्डर के पास बरामद हुआ था। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस को शव मिलने की सूचना भी गिरफ्तार आरोपियों ने ही दी थी।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगा रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल कार की तलाश भी जारी है।
अधिवक्ता की हत्या से वकीलों और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
Ground Zero News | खबर वही, जो जमीन से जुड़े।
#KanpurNews #JalaunNews #Kalpi #AdvocateMurder #Sachendi UPPolice CrimeNews UttarPradesh GroundZeroNews