कानपुर में अवैध संबंधों के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या! दो हिरासत में, पति-ससुर फरार
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा गंभीरपुर गांव में 28 वर्षीय अतुल उर्फ गोपाल तिवारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, मामला अवैध संबंधों के शक से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला सुमन के बुलाने पर अतुल उसके घर पहुंचा था, जहां महिला के पति विकास और ससुर कल्लू अवस्थी ने कथित तौर पर उसे बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी पति विकास और ससुर कल्लू अवस्थी की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
📍 स्थान: बेहटा गंभीरपुर, साढ़, कानपुर
📢 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Gro