हमीरपुर: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जगह जगह मनाई गई गुरु पूर्णिमा, सुमेरपुर तपोभूमि में हवन पूजन के साथ हुआ विशाल भंडारा
रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मलीन संत नागा स्वामी रोटीराम महाराज जी की तपोस्थली गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम तथा इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। दोनों जगहों पर पूरे दिन मेले जैसा नजारा रहा। विरक्त आश्रम में भक्तों ने हवन पूजन के उपरांत स्वामी जी की मूर्ति का पूजन अर्चन कर आरती की।