नईसराय: झांकी देखने गए व्यक्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नई सराय थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे झांकी देखने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी मुन्नालाल पुत्र उमकार केवट निवासी ग्राम ज्ञानपुर गुरैया ने हमराह अपनी बेटी रामसखी बाई केवट और भतीजा भानु केवट के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है