सोरांव: विकास खंड होलागढ़ के हरीडीह के कोटेदार पर घटतौली का आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई शिकायत
होलागढ़ विकास खंड स्थित हरीडीह गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सोरांव तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एक कोटेदार के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली और राशन न देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण जयकुमार पुत्र हीरा लाल, निवासी इमामकुलीपुर, मौजा हरीडीह ने शिकायत में बताया कि मौजा हरीडीह की कोटेदार सोना देवी पर आरोप लगाया है।