जबेरा थाना प्रभारी पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप, करणी सेना ने एसपी को ज्ञापन सौंपते सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर की निलंबित करने की मांग
दमोह। जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पर दो युवकों के खिलाफ झूठा मारपीट का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आज बुधवार दोपहर 3 बजे करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की है।
मामले में करणी सेना सदस्य के राजीव राजपूत ने बताया कि सुरेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह घोसी के खिलाफ 11 अक्टूबर को जबेरा थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इससे पहले सुरेंद्र सिंह को थाने ले जाकर गाली-गलौज की गई और जेल भेजने की धमकी दी गई।
संगठन का दावा है कि घटना के दिन सुरेंद्र सिंह जबलपुर में था। इसके समर्थन में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी ज्ञापन के साथ सौंपे हैं। मामले में उन्होंने कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्यकर्ताओं को जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Damoh, Damoh | Oct 15, 2026