➡️ उप सचिव बंदना जाट ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन का किया निरीक्षण
➡️ कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की
सागर 13 नवंबर 2026
उप सचिव, स्कूल शिक्षा मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन श्रीमती बंदना जाट ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक श्री एम.के. चडार उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम श्रीमती जाट ने मां सरस्वती का पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कक्षा 12वीं में इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से संचालित शिक्षण कार्य को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि पढ़ाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चल रही है या नहीं।
उन्होंने विद्यालय की साइंस एवं मैथ्स लैब, हेल्थ लैब तथा आईसीटी एवं वोकेशनल लैब का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में स्वच्छता, सुंदर वृक्षारोपण एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों की सराहना करते हुए प्राचार्य श्री शरद कुमार गौतम, उप प्राचार्य श्री राममिलन मिश्रा एवं समस्त स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 73 प्रतिशत पाई गई। उप सचिव ने विद्यार्थियों की उपस्थिति में और वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती जाट ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
#jansamparkMP #sagar