कैरो: कैरो नगजुआ में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस से ग्रामीण भिड़े, मारपीट-गाली गलौज से हड़कंप; SDPO पहुंचीं
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव में चोरी के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रकाश में आया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही लोहरदगा SDPO श्रद्धा केरकेट्टा तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।