कोईलवर: कायमनगर शिव मंदिर के पास 15 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
गीधा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कायमनगर शिव मंदिर के समीप से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर निवासी मुबारक हुसैन के रूप में हुई है। कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद बुधवार दोपहर करीब 2:00 न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया