बगोदर: बगोदर बाजार में बंद स्ट्रीट लाइट चालू कराने पर बगोदर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बगोदर बजारा पुरानी जीटी रोड पर खराब पडे स्ट्रीट को दुरुस्त करने को लेकर शनिवार को बगोदर प्रखंड सभागार में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की ।जिसमें बगोदर सरिया एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता,आरसीडी के एसडीओ बाल कृष्ण टुड्डु व बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार शामिल थे।