MP Tourism Influencer Meet में छतरपुर का नाम रोशन, विकाश तिवारी सम्मानित
भोपाल में आयोजित MP Tourism Influencer Meet में छतरपुर के एकमात्र प्रतिनिधि एवं इन्फ्लुएंसर श्री विकाश तिवारी जी को सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश सरकार एवं MP Tourism की ओर से आयोजित इस विशेष आयोजन में छतरपुर एवं बुंदेलखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए विकाश तिवारी को सम्मान प्रदान किया गया।
विकाश तिवारी द्वारा बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उनके इस प्रयास को MP Tourism Influencer Meet में सम्मान के रूप में पहचान मिली।
यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ छतरपुर और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
MP Tourism और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय प्रतिभाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस पहल की भी सराहना की जा रही है।