छतरपुर के महाराजपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खाद का भंडारण करने वाले कारोबारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बबलू पटेल के निजी फार्म हाउस पर रात में छापा मारकर 275 बोरियों से ज्यादा खाद जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में FIR दर्ज की गई है,मामला ग्राम पुर / नाथपुर मौजा का है। नौगांव एसडीएम ने बताया कि बीती रात की सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर छापा मारा जिसमे 218 बोरी मृदाकल्प और 57 बोरी यूरिया जब्त,जिसकी कीमत करीब 3 लाख करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम और तहसील महाराजपुर में बबलू पटेल द्वारा अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई की गई। मौके पर 218 बोरियां NFL की मृदाकल्प और 57 बोरियां यूरिया की पाई गईं। जांच में स्टॉक से संबंधित कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसके कारण गोदाम को सील कर दिया गया।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर