छतरपुर के नौगांव मे ओनलाइन गोमिंग की लत में एक युवक को आरोपी बना दिया,मामला थाना नौगांव थाना क्षेत्र की है जहां मनसा देवी मंदिर के पास हुईं दो मंगलसूत्र स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में अपराध की दुनिया में उतर गया था।नौगांव में मनसा देवी मंदिर के पास दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई थी। दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ,पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे धर दबोचा।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वो ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।