पिपरा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चौकठवा के छात्र खेत के मेढ़ से स्कूल पहुँचने को मजबूर, रास्ते का अभाव
Pipra, Palamu | Aug 18, 2026 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सेमरवार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चौकठवा में पहुंचने के लिए अब तक पक्का या सुगम रास्ता नहीं बन सका है। इसके कारण विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं को खेत के मेढ़ से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी परेशानी भरी हो जाती है।