माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित मांझी परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर कल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।