स्वस्थ पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला रहीं सरिता देवी
सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत की निवासी सरिता देवी, अजय बिहार CLF से जुड़कर सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। CNRP के पद पर कार्यरत सरिता देवी गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करती हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ रही है।