माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित मांझी परिभ्रमण को लेकर जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने रामघाट एवं कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर समयबद्ध तैयारी, सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।