करछना: कटका गांव में पावर प्लांट के अधिग्रहित की गई जमीन किसानों को पुनः वापस करने की मांग को लेकर किया गया महापंचायत
करछना के कचरी बिजली पावर प्लांट के लिए बसपा शासन काल में आठ गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया था। लेकिन बाद में सरकार ने जेपी समूह को पावर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी दे दिया। किसानों के विरोध के चलते पावर प्लांट निरस्त करना पड़ा। रविवार को प्रयागराज समाज उत्थान समिति बैनर तले जमीन वापस की मांग को लेकर किसानों ने कटका गांव में महापंचायत किया।