करछना: तहसील करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 170 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी करछना भारती मीणा की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 170 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायतें रही। लेकिन समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हुआ।