करछना: नैनी में सिख समाज के लोगों ने मनाया बंदी छोड़ दिवस त्यौहार
रविवार को करछना क्षेत्र के नैनी में सिख समाज के लोगों द्वारा बंदी छोड़ दिवस त्योहार मनाया गया। एलोपी बाग गुरुद्वारा के प्रमुख परमजीत सिंह बग्गा ने सिख संगत को संबोधित करते हुए कहा इस त्यौहार को मनाने के पीछे का इतिहास बड़ा है। जानकारी के मुताबिक सिख धर्म के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बादशाह जहांगीर ने सिखों के छठवें गुरु हरगोबिंद साहिब जी को बंदी बना लिया था।