करछना: मेवा लाल बगिया हनुमान नगर में बुलेट बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
नैनी थाना क्षेत्र के दुबे तालाब निवासी उमाशंकर शुक्रवार को किसी कार्य को लेकर मेवा लाल बगिया हनुमान नगर में आए हुए थे। उसी दरमियान सड़क पार करते समय मार्ग से गुजर रहा तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में उमाशंकर सड़क पर गिर गया और कुछ ही मिनट में उसकी मौके पर मौत हो गई।